फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में गणतंत्र दिवस की धूम, शान से फहराया तिरंगा

रायबरेली में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। यहां जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान रहा। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने वहां उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की रक्षा और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। गणतंत्र दिवस के इस अवसर को जिलाधिकारी ने सेवा भाव से जोड़ते हुए दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर व अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी ने कहा कि, आज का दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही हमारे लोकतंत्र की असली ताकत है।" पुलिस विभाग में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में भव्य परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस बल को ईमानदारी और तत्परता से जनसेवा करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें