फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में गोली मारकर व्यापारी की हत्या... पत्नी की हालत नाजुक

यूपी के रायबरेली में सोमवार की रात घर में घुसकर गोली मारकर व्यापारी की हत्या कर दी गई। पत्नी चीखी तो हमलावरों ने उसे भी गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। घटना सेमरी क्षेत्र के महरानीगंज की रात 2 बजे की है। यहां गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी हत्या की गई है। हमलावर बगल के मकान से दूसरी मंजिल पर चढ़े। वहां से व्यापारी के घर पहुंचे और घटना को अंजाम दिया। सूचना पर एएसपी संजीव कुमार सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद की घोषणा की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें