फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बारिश से गिरा कच्चा मकान, बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त

रायबरेली में रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से महराजगंज क्षेत्र के टूक गांव निवासी मुनव्वर अली का कच्चा मकान गिर गया। मलबा गिरने से मुनव्वर के पैर में गंभीर चोट आ गई। परिवार बेघर हो गया। मकान ढहने से न सिर्फ उनके सिर से छत छिन गई, बल्कि घर का सारा सामान, अनाज और उनकी सात बकरियां भी मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने किसी तरह मुनव्वर को बाहर निकाला। इसी तरह सतांव हनुमान मंदिर के गुंबद पर बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें