यूपी के रायबरेली में बारिश का पानी घर में भरने को लेकर पड़ोसियों ने दंपती को जमकर पीटा। पिटाई में युवक के सिर में चोट आई। वहीं महिला का दो महीने का गर्भ नष्ट हो गया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनीया गांव की है। गांव निवासी चंद्रकुमार और उसकी पत्नी शांति ने बताया कि 27 अगस्त को बारिश का पानी घर में घुसने को लेकर पड़ोसियों ने उसको जमकर पीटा। इस घटना में महिला का दो माह का गर्भ नष्ट हो गया। दंपती को गंभीर अवस्था में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में महिला नर्स ने बताया अल्ट्रासाउंड करने के बाद पता लगा कि शांति के पेट में जो दो माह का गर्भ था, वह खराब हो गया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।