फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बीओबी में हुए लोन फर्जीवाड़ा में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की मुख्य शाखा में हुए लोन फर्जीवाड़ा में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी सीतापुर, उन्नाव और लखनऊ के रहने वाले हैं। खास बात ये है कि चार आरोपी आपस में पति-पत्नी लगते हैं। पुलिस का दावा है कि वेतन के जाली दस्तावेजों के जरिए बैंक से लोन लिया गया था। फर्जीवाड़े में बैंककर्मियों की संलिप्पता सामने आई है, जिनके सबूत पुलिस एकत्र कर रही है। दरअसल, बीओबी की मुख्य शाखा से साल 2024 और 2025 में नौ करोड़ दो लाख 50 हजार रुपये का ऋण लिया गया था। बैंक आफ बड़ौदा के रीजनल कार्यालय की तरफ से गोपनीय जांच में लोन के फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ था। बैंक के मुख्य प्रबंधक मुकेश की तहरीर पर सदर कोतवाली में 29 दिसंबर 2025 को 48आवेदकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। फर्जीवाड़े की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह, दरोगा जितेंद्र सिंह की टीम गठित की गई थी। एसपी रवि कुमार ने बताया कि बीओबी में हुए लोन फर्जीवाड़े में उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर प्रथम कस्बा हैदराबाद निवासी राजेश सिंह, सीतापुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गुप्ता कॉलोनी तरीनपुर निवासी बबलू राठौर, उसकी पत्नी कामिनी राठौर, लखनऊ जिले के बीकेटी थाना क्षेत्र के गाजीपुर मजरे भैसामऊ निवासी गोपाल सिंह, उसकी पत्नी राधिका देवी को पकड़कर जेल भेजा गया है। बैंककर्मियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा किया गया था। बैंककर्मियों के बारे में गहनता से जांच चल रही है। फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें