फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बिजली की शॉर्ट सर्किट से धधका गोदाम, 50 लाख का सामान राख

रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चचिहा मोड़ स्थित दतौली गांव में सोमवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हादसे में करीब 50 लाख रुपये कीमत का ग्लास, दोना पत्तल, रिफाइंड, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। कस्बे के किराना कारोबारी विशाल गुप्ता ने चचिहा मोड़ के पास सुरेश कुमार यादव के मकान को गोदाम बना रखा था। सोमवार रात करीब एक बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। मकान मालिक सुरेश कुमार यादव परिवार समेत रिश्तेदारी में गए थे। धुआं उठता देख पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने फौरन घटना की जानकारी व्यापारी और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग देर रात तक दहशत में रहे। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी रही। कारोबारी ने बताया कि रविवार और सोमवार को दो ट्रक माल गोदाम में उतरा था। हादसे में उसका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें