फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, एएसपी ने दिया बयान

रायबरेली की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर बरस गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। आटो में 12 लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। बताते हैं कि रायबरेली की तरफ से डंपर लालगंज आ रहा था। इसी दौरान सवारियां बैठाकर आटो लालगंज से रायबरेली की तरफ जा रहा था। इस दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हुई। घटना की सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें