फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में आग की लपटों से दो घरों की गृहस्थी जली, धमाके से फटा सिलिंडर

रायबरेली में बछरावां के कन्नावां गांव निवासी सूरजपाल अपनी पत्नी वा दो लड़कों के साथ अपने खेत काट रहे थे , तभी उन्हें अपने घर में आग लगने की सूचना मिली। आनन फानन में घर पहुंचने पर देखा तो उनका व पड़ोसी का घर पूरी तरह से जल गया था। शनिवार दोपहर यह घटना हुई। बछरावां के रहने वाले सूरजपाल व अमित अपने अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल काटने गए थे। सूरजपाल के घर में उनकी पुत्री रामदुलारी , उनकी बहू शीलदेवी पत्नी राजकुमार व 3 माह का नाती था , वहीं अमित के घर में उसकी पत्नी वा उसके दो छोटे बच्चे मौजूद थे। सूरजपाल की बहू शीला देवी दोपहर में गांव में फेरी लगा रहे एक युवक से कुछ सामान ले रही थी, उसी बीच अचानक से उसके पीछे पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। देखते देखते घास पूस से बने छप्परों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान भी तेज धमाके के साथ फट गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें