लालंगज कोतवाली क्षेत्र के धन्नीपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। एक घर से करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। दूसरे घर से 10 हजार रुपये नगद और दो सोने की अंगूठी चोरी हुई। वहीं एक घर में चोरी की कोशिश नाकाम रही। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।