फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के लालगंज तहसील में एडीएम और एएसपी ने सराफा कारोबारियों संग की बैठक

Bhupendra Singh Updated Sat, 16 May 2026 05:08 PM IST

रायबरेली के लालगंज तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व और एडिशनल एसपी ने सराफा कारोबारियों व व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से की गई अपील पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने व्यापारियों से सुझाव भी मांगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व सिद्धार्थ ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देश की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर लोगों से सोने की खरीदारी को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक संतुलन और बाजार व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बैठक में व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने स्थानीय स्तर पर मासिक बैठक कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिले में होने वाली बैठकों में नगर के कई कारोबारी शामिल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में प्रशासन को लालगंज में नियमित बैठक कर व्यापारियों की समस्याएं सुननी चाहिए। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिवम राठौड़, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर प्रभारी विवेक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश स्वर्णकार, अप्पू शर्मा, कौशलेंद्र कंचन, शिवम गुप्ता, हंसराज विश्वकर्मा, बबलू, संजय, दीपेंद्र, मनोज, शिव बाबू, सोनू अनिल सिंह और शीलू त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कारोबारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें