फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय कृषि बीज भंडार में बीज लेने को लेकर किसानों का हंगामा

रायबरेली में राजकीय कृषि बीज भंडार में सोमवार को गेहूं का बीज लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्र के प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ने नाराजगी व्यक्त की। प्रभारी पर अपने चहेते किसानों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर कई किसानों ने विरोध भी व्यक्त किया। इस दौरान केंद्र प्रभारी और किसानों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ला का है। यहां देर तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर मनमानी का आरोप लगाते रहे। बातचीत कब हंगामें में तब्दील हो गई, पता नहीं चला। वहीं सुबह से बैठे कई किसानों ने कहा कि वह इससे पहले भी कृषि बीज भंडार के चक्कर लगा चुके हैं। आज भी वह सुबह आठ बजे से केंद्र आ गए थे। अभी तक उन्हें बीज नहीं मिल सका। वे अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। गेहूं के बीज की बोरी लादकर ले जा रहे कुछ किसानों ने संतोष भी व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें