रायबरेली के सतांव ब्लाक क्षेत्र के सराय मुबारक चौराहे के पास किसानों की महापंचायत में सेतु निगम विभाग व लेखपाल के विरुद्ध धरना दिया गया। किसान पिछले एक माह से नियम के विरुद्ध खेतों से सड़क बनाए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले में अधिकारियों ने आश्वासन दिया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को कड़ाके की सर्दी में किसानों ने धरना दिया और इसके बाद पैदल मार्च कर किसान जिला मुख्यालय की ओर निकल पड़े। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश प्रवक्ता शिवकुमार सोमवंशी ने बताया कि किसानों की समस्या के निस्तारण को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा।