वाराणसी और आगरा विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के विरुद्ध आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के राज्यव्यापी प्रतिरोध के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर विकास भवन परिसर में ऐक्टू ने प्रदर्शन किया। ऐक्टू जिला सचिव राम गोपाल ने कहा कि यह दक्षिणांचल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण से की जा रही शुरुआत है जिसका अंत पूरे प्रदेश में बिजली के सम्पूर्ण निजीकरण में होगा। यह जनता के लिए एक सुनामी की तरह होगा। प्रतिवाद प्रदर्शन से निजीकरण के विरुद्ध संघर्ष की शुरुआत हुई है। प्रदर्शन में मजदूर, ग्रामीण और किसान भी शामिल हुए।