शहर के रतापुर स्थित फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक में सोमवार को सुबह छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। पॉलिटेक्निक गेट के सामने सड़क पर जुटे विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की खबर पर पुलिस पहुंची और छात्रों को शांत करने के प्रयास किया। कॉलेज प्रशासन ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ।