फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 45 करोड़ की संपत्ति की गई है सीज

मधुवेंद्र सचान Updated Thu, 09 Jul 2026 04:15 PM IST

ललित कुमार के मोहल्ले में छाया है सन्नाटा लखनऊ में 45 करोड़ की संपत्ति की गई है सीज रायबरेली: आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार के लखनऊ आवास पर बुधवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान 45 करोड़ की संपत्ति को सीज किया गया था। कार्रवाई की जानकारी जब रायबरेली में हुई तो शहर के नूर मार्केट मिलन सिनेमा गली में खलबली मच गई। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि ललित कुमार के अकूत संपत्ति है। ललित कुमार का पुश्तैनी घर नूर मार्केट मिलन सिनेमा गली में सेंहगो कोठी से है। ललित कुमार ने जीआईसी में पढ़ाई की थी। साथ ही रायबरेली के जिस मकान में वह परिवार के साथ रहते थे। उनको पाटीदार के रूप में मिला था। वर्ष 2010-11 में ललित कुमार रायबरेली एआरटीओ कार्यालय में आरआई के पद पर भी कार्यरत रहे थे। करीब डेढ़ साल तक वह आरआई के पद पर रायबरेली में काम करते रहे। इसके बाद स्थानांतरण हुआ था। आरआई बनने से पहले वह रोडवेज में फोरमैन थे। बताते हैं कि तीन माह पहले ललित कुमार रायबरेली आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने किरायेदार से कब्जा लिया था। इनके मकान में तीन दुकानें हैं, जो किराये पर उठी थीं। एक किरायेदार संतोष चौधरी से दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। जिसका मामला कोर्ट गया था। कोर्ट का फैसला आने के बाद ललित कुमार तीन माह पहले दुकान का कब्जा लेने आए थे। मोहल्ले के लोगों ने आगे कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें