फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉक्टर और अधीक्षक की गुंडई, दवा लेने आए मरीजों को डांटकर भगा देते; पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की

यूपी के रायबरेली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डलमऊ में चिकित्सकों की मनमानी और चिकित्सा अधीक्षक की अनदेखी थम नहीं रही है। इससे मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए दिन मरीजों को चिकित्सक के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। शनिवार को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मरीजों से दुर्व्यवहार किया। क्षेत्र के अमरहा गांव से इलाज कराने आए अमन ने बताया कि वह दवा लेने आए थे। डॉक्टर मनीष सिंह ने डांटकर भगा दिया। उन्होंने इसका कारण पूछा तो आक्रोशित हो गए। मोबाइल भी छीन लिया। पूरेलालजी से इलाज कराने आए शेर बहादुर ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें बिना इलाज किए ही भगा दिया। कल्याणपुर बेती निवासी चंद्र किशोर डलमऊ निवासी रामकुमार को भी चिकित्सक के आक्रोश का सामना करना पड़ा। तीमारदारों ने बताया कि रात के समय चिकित्सक अपने कमरों मे खर्राटे भरते हैं। फार्मासिस्ट के द्वारा ही इलाज के नाम पर खानापूर्ति कर मरीज को रेफर कर दिया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें