ऊंचाहार के एटपीसी प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर का पाइप फटने से हादसे में करीब दो सौ से अधिक श्रमिक कर्मचारी गम्भीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गए। जबकि 16 के मरने की खबर है। हालांकि, हादसे में करीब दो दर्जन के मरने की खबर है। एनटीपीसी अस्पताल में सौ से ज्यादा घायलों को भर्ती करवाया गया है। जबकि दर्जनों घायलों को जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।