विजिलेंस प्रयागराज की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत के साथ प्रतापगढ़ के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) को किया गिरफ्तार। प्रतापगढ़ के बाघराय में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में तैनात आरोपी अमित मिश्रा ने स्वीपर की नौकरी दिलाने के एवज में मांगी थी रिश्वत। पकड़े हुए आरोपी से पूछताछ में जुटी विजिलेंस की टीम।