रानीगंज तहसील क्षेत्र के रामपुर आधारगंज गांव की बाग में शनिवार की रात कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के प्रतापगढ़ स्टेडियम गायघाट सांगीपुर गोपालपुर सहित 16 टीमों ने भाग लिया प्रतापगढ़ स्टेडियम और शीतलगंज के बीच फाइनल खेला गया। जिसमें कड़ी मशक्कत करते हुए शीतलागंज की टीम ने प्रतियोगिता पर विजय हासिल किया शीतला गंज के कप्तान इरशाद व प्रतापगढ़ स्टेडियम के कप्तान दीपू की टीम को सम्मानित किया गया आयोजक मंडल द्वारा शीतला गंज की विजेता टीम को ₹10हजार का नगद इनाम और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। और उपविजेता टीम प्रतापगढ़ स्टेडियम को ₹5 हजार का नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।