बृहस्पतिवार की रात करीब 8.45 बजे पटाखों के विस्फोट से जिरियामऊ दहल उठा। करीब आधे घंटे तक धमाके होते रहे। पटाखा बना रहा मुख्तार मकान की दूसरी मंजिल से बाहर करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मुख्तार की बहू-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।