एसडीएम के चेंबर में एक अधिवक्ता ने अधिवक्ताओं पर फायर कर दिया। समय रहते हाथ ऊपर कर देने से वहां मौजूद अधिवक्ताओं की जान बच गई। घटना की जानकारी होते ही पट्टी कोतवाली पुलिस तहसील में पहुंच गई। अधिवक्ताओं के आक्रोश के चलते एसडीएम पट्टी चेंबर छोड़कर बाहर निकल गए।