पीलीभीत में अवैध कब्जे से जमीन को छुड़ाने गई राजस्व विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई जिसमें पूरनपुर के तहसीलदार और एक दरोगा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दरअसल ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की टीम पर पथराव किया था जिसके जवाब में पुलिस ने भी ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया।