फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर चीनी मिल में नेता से अभद्र व्यवहार से नाराज श्रमिकों ने किया हंगामा, अभियंता से धक्का-मुक्की

पीलीभीत के बीसलपुर की किसान सहकारी चीनी मिल के श्रमिकों ने अपने नेता के साथ हुए अभद्र व्यवहार से नाराज होकर बृहस्पतिवार सुबह मिल परिसर में हंगामा किया। अभद्र व्यवहार करने वाले अभियंता से धक्का मुक्की भी की। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता ने बृहस्पतिवार सुबह मिल के श्रमिक नेता श्याम बहादुर शर्मा को फव्वारे के पास जलभराव खत्म करने का निर्देश दिया। श्याम बहादुर शर्मा ने कहा कि यह कार्य संविदा पर तैनात अभियंता के स्तर का है। इसके बाद प्रधान प्रबंधक ने वह कार्य संविदा पर तैनात अभियंता को सौंप दिया। अभियंता को लगा कि श्याम बहादुर शर्मा की वजह से काम उन्हें दिया गया है। नाराज होकर अभियंता ने श्याम बहादुर शर्मा से अभद्र व्यवहार किया। श्रमिक नेता ने अपने श्रमिक साथियों को केन करियर के पास बुला लिया। इसके बाद श्रमिकों ने अभियंता के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। अभियंता का घेराव और धक्का-मुक्की भी की। श्रमिकों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। पता चला तो प्रधान प्रबंधक ने उक्त अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत करने पर उन्हें सेवा मुक्त करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन और घेराव करने वालों में श्रमिक संघ के महामंत्री राजेंद्र शर्मा, जगतपाल, कल्याण राय, ओमपाल, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, राम अवतार, कुणाल, योगेश, रजनीश मिश्रा, कपिल देव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें