फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मजदूर की बेटी अक्षरा का जिले में तीसरा स्थान, हाईस्कूल में हासिल किए 94 प्रतिशत अंक

तंगहाली अगर इरादों को रोक पाती, तो पीलीभीत की छात्रा अक्षरा आज इस मुकाम पर नहीं होतीं। शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी इंटर कॉलेज की इस छात्रा ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर हाईस्कूल में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया और यह साबित कर दिया कि मेहनत और जज्बे के आगे हालात भी झुक जाते हैं। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ तो अक्षरा के परिवार में खुशियां छा गईं। अक्षरा के पिता मोहम्मद इकबाल खां मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। दिनभर की मेहनत के बाद 300 से 500 रुपये तक की आमदनी में पूरे परिवार का खर्च चलता है। मगर उन्होंने कभी बच्चों की पढ़ाई को बोझ नहीं बनने दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें