चंद्रग्रहण के चलते पीलीभीत में शहर और जिले के सभी मंदिरों के कपाट मंगलवार सुबह से ही बंद हो गए। पूजा अर्चना का सिलसिला भी थम गया। इस अवधि में सिर्फ मौखिक जाप ही किया जा सकता है। शहर के गांधी स्टेडियम मार्ग के पंचमुखी हनुमान मंदिर, टनकपुर मार्ग के हनुमान मंदिर, संतोषी माता मंदिर, अशोक कालोनी के राधा कृष्ण मंदिर के कपाट बंद है। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी ने बताया कि चंद्र ग्रहण दोपहर 3: 20 से शाम 6: 47 बजे तक रहेगा। इसके बाद भगवान को स्नान, ध्यान और पूजन के बाद मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शुरू हो गया।