टीम इंडिया ने शानदार तरीक से टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया। इस जीत के जश्न में हर भारतवासी खुशी से झूम उठा। पीलीभीत में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। भारत माता की जय के नारों से गगन गूंज उठा। लोगों ने आतिशबाजी दागकर जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। जश्न का यह दौर देर रात तक जारी रहा। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए पूरनपुर में स्टेशन चौराहे पर बडी एलईडी को लगाया गया था। टीम इंडिया के जीतते ही शहर के छतरी चौराहा पर जश्न शुरू हो गया था। यहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर प्रशंसक जमकर नाचे।