फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: स्कूलों में छात्रों ने पढ़ा अमर उजाला, देश-दुनिया की जानकारी से हुए रूबरू

पीलीभीत जिले में बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई। विद्यार्थियों का स्क्रीन टाइम कम करने और अखबार बढ़ने को बढ़ावा देने के लिए जिले के अधिकांश बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में सुबह के समय बच्चों से अखबार पढ़वाया गया। प्रार्थना सत्र के समय ही बच्चों ने अखबार से देश दुनिया की जानकारी हासिल की। कुछ छात्रों ने प्रमुख खबरों का वाचन किया और उन पर चर्चा की। मरौरी ब्लॉक के पिपरिया अगरू के प्राथमिक स्कूल में बच्चों ने अमर उजाला अखबार पढ़ा। एक दूसरे को खबरें पढ़कर सुनाई। अन्य स्कूलों में भी बच्चों ने अमर उजाला पढ़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें