पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में मंगलवार को राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया है। पहले दिन पीलीभीत और बरेली समेत विभिन्न जनपदों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जो देर शाम तक जारी रहे। खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की मौजूदगी से स्टेडियम का माहौल जोश से भर गया।