पीलीभीत के नकटादाना चौराहे पर स्थित नगर पालिका ईओ (अधिशासी अधिकारी) के आवास का शनिवार सुबह ताला खोला गया। एसडीएम सदर और पुलिस बल की मौजूदगी में आवास से सपा कार्यालय का सामान बाहर निकाला गया। सपा कार्यकर्ताओं के विरोध को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। नगरपालिका के ईओ आवास में संचालित समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय को जून में खाली कराया गया था।