दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने से कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पीलीभीत में दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अलग-अलग जुलूस निकालकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिए।