फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुबह-सुबह घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने बाहर से लगा दी कुंडी, गांव में दहशत

पीलीभीत जनपद में जंगल से बाहर निकला तेंदुआ सोमवार सुबह आबादी में आ गया। वह एक ग्रामीण के घर में बनी पशुशाला में घुस गया। तेंदुए के घर में घुसने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन विभाग की टीम उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। गांव बरी अलीगंज में सोमवार सुबह तड़के महोफ जंगल से बाहर आकर तेंदुआ प्रेम शंकर के घर के बराबर में पशुशाला घुस गया। ग्रामीण उस समय नींद से जगा ही था। उन्होंने दूर से उसे कमरे के अंदर घुसते हुए देखा तो शोर मचाना कर दिया। इस पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगा दी। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कमरे को चारों तरफ से घेराबंदी की। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि अधिकारियों को सूचना दी गई है। तेंदुए को बेहोश करके पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें