पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव परेवा में शनिवार को प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध जताया और हंगामा किया। सूचना पर पहुंचीं सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन देकर पदाधिकारियों को शांत कराया। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर तालाब में प्रतिबंधित पशु का अवशेष उतराते देखा। इसकी सूचना हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को दी। पता चलते ही हिंदू संगठन के लोग आ गए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल भी मौके पर पहुंचीं। घटना की जानकारी ली और जल्द खुलासे की बात कही।