फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के शिवालयों में भक्तों की लगी कतार, गंगाजल से किया अभिषेक

मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 12:19 PM IST

पीलीभीत में सावन के पहले सोमवार पर शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक के शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजे। भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए सुबह से ही भक्तों की कतार लगी। कांवड़ियों ने गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों की भीड़ जमा होने लगी थी। मंदिर गेट तक लाइन लग गई। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। बदायूं के कछला घाट से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों ने बाबा का जलाभिषेक किया। शहर के दूधियानाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बीसलपुर के मठियानाथ, गुलेश्वर नाथ, पूरनपुर क्षेत्र के इकोहत्तरनाथ मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें