पीलीभीत में बुधवार को पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने किसान ललित वर्मा के खिलाफ 220 लीटर डीजल भंडारित करने पर दर्ज रिपोर्ट रद्द करने की मांग की। किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपा गया। चेतावनी दी गई कि मांग पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन होगा।