फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: सड़क पर दो शावकों संग दिखी बाघिन, नजारा देख सैलानी हुए रोमांचित

Sun, 30 Nov 2025 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की बढ़ती चहलकदमी सैलानियों के लिए आकर्षण बनी हुई है। रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह की शिफ्ट में भी बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचे। खटीमा मार्ग पर लाल पुल के निकट अचानक एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ सड़क पर आ गई। करीब पांच मिनट तक बाघिन और शावक मार्ग पर ही चहलकदमी करते रहे। इस दौरान जंगल सफारी वाहन ही नहीं, बल्कि अन्य राहगीरों के वाहन भी रुक गए और लंबी कतार लग गई। सभी लोग इस दृश्य को देखकर रोमांचित हो उठे। कई सैलानियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें