फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, चरित्र पर करता था शक

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। क्षेत्र के गांव मिलक सरैंदा निवासी हरस्वरूप अपनी पत्नी प्रीति के चरित्र पर शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ गया कि हरस्वरुप ने कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद जहानाबाद इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला, सीओ सदर डॉ प्रतीक दहिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें