फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में पूरनपुर मार्ग किनारे लगी आग से पेड़ों को पहुंचा नुकसान, वीडियो वायरल

Thu, 06 Jun 2024 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां पीलीभीत जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। वहीं दूसरी ओर कलीनगर रोड पर सिंह राइस मिल से आगे बड़ी संख्या में हर-भरे पेड़ों में आग लग गई। सामाजिक वानिकी की लापरवाही के चलते कलीनगर रोड पर पेड़ जल गए। पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर मार्ग किनारे उगी झाड़ियों में आग लग गई। कुछ देर में आग काफी क्षेत्र में फैल गई। इससे पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा। कुछ नए पौधों के नष्ट होने की बात कही जा रही है। आग की घटना का राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं सामाजिक वानिकी विभाग के कर्मचारियों का तर्क है कि आबादी के नजदीक मार्ग किनारे गड्ढों में पड़े कूड़े के ढेर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी। जानकारी के बाद आग को बुझा दिया गया। पेड़ों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें