पीलीभीत में जंगल से बाहर बाघों की चहलकदमी लगातार जारी है। हमलावर बाघिन को पकड़े जाने के बाद भी दहशत कम नहीं हो सकी है। माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में तीन दिन से एक बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। सड़क किनारे झाड़ियों में डेरा जमाए बैठा बाघ शनिवार को खटीमा मार्ग पर सड़क पार करता दिखाई दिया। बाघ को देखकर दोनों तरफ का यातायात रुक गया। दूर खड़े लोग बाघ को देखते रहे।