फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में बाढ़ के पानी से निकल गांव में पहुंचा मगरमच्छ, मची अफरातफरी

पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव रंभोजा के पड़ोस में बह रही माला नदी की बाढ़ के पानी में मगरमच्छ आने से आसपास अफरातफरी मच गई। सोमवार को सुबह लोगों ने गांव की एक गली में मगरमच्छ को देखा, जिससे दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर दोबारा माला नदी में छोड़ दिया। बता दें कि जिले में इन दिनों नदियां उफान पर हैं। देवहा नदी उफनाने से सोमवार को बीसलपुर बरेली रोड पर पानी चलने लगा। पानी की वजह से इस रोड का यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बाढ़ के पानी ने कई गांवों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें