फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत के जिला अस्पताल में वर्षों पुरानी बिजली केबल का फैला मकड़जाल, हादसे का खतरा

पीलीभीत के जिला अस्पताल में वर्षों पुरानी बिजली केबल का मकड़जाल फैला हुआ है। इतना ही नहीं इसी जर्जर लाइन के सहारे अस्पताल में सप्लाई भी दी जा रही है। जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबद्ध होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही व्यवस्थाओं में इजाफा हुआ है, लेकिन पुरानी जर्जर केबल नहीं बदली गई। बृहस्पतिवार को इसी के चलते सर्जरी ओपीडी के बाहर बिजली के पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। अस्पताल परिसर में जगह-जगह तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। खुली वायरिंग हादसे का सबब बन सकती है। बृहस्पतिवार को हुए हादसे के बाद भी जिला अस्पताल प्रशासन ने वहां की व्यवस्थाओं को सही करने में महज औपचारिकताएं निभाई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें