फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में नेपाली हाथियों ने मचाया उत्पात, गेहूं की फसल रौंदी

पीलीभीत जिले में जंगल से सटे इलाके में नेपाली हाथियों का उत्पात थमने का नहीं ले रहा है। सोमवार की रात गजरौला क्षेत्र के वैवहा फार्म पहुंचे हाथियों ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर, बाइक की आवाज और पटाखे दागकर हाथियों को खदेड़ा। हाथी रात करीब नौ बजे वैवहा फार्म पहुंचे थे। गेहूं की फसल रौंद दी। हाथी गुरप्रीत के खेत से गुजरे। पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई। हाथियों को खदेड़ने के प्रयास शुरू हुए। काफी मशक्कत के बाद किसानों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें