फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह: पीलीभीत में मंडी के सरकारी मंडप में बजी शहनाई, एक-दूजे के हुए 425 जोड़े

Mukesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 02:08 PM IST

पीलीभीत के मंडी समिति परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शहनाई बजी। सामूहिक विवाह समारोह में करीब 425 जोड़े (वर–वधू) ने एक-दूजे का हाथ थामा। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और अन्य अफसरों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। सामूहिक शादी समारोह में वर-वधू और उनके परिजन सुबह नौ बजे से ही मंडी समिति परिसर में पहुंचने लगे थे। यहां इनके बैठने की व्यवस्था की गई। वर-वधू को उपहार में दिए जाने वाले सामान का वितरण कराया गया। इसके बाद आचार्यों ने विवाह की रस्में संपन्न कराई। उधर, 15 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। मंडी समिति परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 12 मार्च तक चलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें