फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: पीलीभीत में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, अफसरों को दिया ज्ञापन

मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 01:33 PM IST

रामपुर जिले में अधिवक्ता की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। पीलीभीत में बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से लेकर बीसलपुर, पूरनपुर में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अफसरों को ज्ञापन दिया है। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी और महासचिव विद्याराम वर्मा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजा और अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग की। उधर बीसलपुर में अधिवक्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया है। सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिकांश अधिवक्ता बृहस्पतिवार को दोपहर मुंसिफ कोर्ट परिसर में जमा हुए। उसके बाद अधिवक्ता जुलूस बनाकर तहसील कार्यालय आए । एसडीएम नागेंद्र पांडेय को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिए । ज्ञापन में रामपुर के अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कराने और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू कराए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सियाराम माथुर, महामंत्री सुशील तोमर, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद आशिक, रितेश दुबे, ज्ञानेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें