पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगीठेर में सोमवार सुबह वेल्डिंग की दुकान पर हादसा हो गया। वेल्डिंग के दौरान गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में दुकानदार मोनीष, ट्रक चालक वाहिद अली और ट्रक मालिक रवि गंभीर रूप से झुलस गए। दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि रवि को परिजन बरेली ले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।