पीलीभीत में भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ नहर में जलक्रीड़ा करते देखे जा रहे हैं। गर्मी से बेहाल बाघों के क्रियाकलाप सैलानियों को रोमांचित कर रहा है। गर्मी से बचने के लिए जंगल से बाहर आया बाघ सीधे नहर में उतर गया। नहर में वह काफी देर तक जलक्रीड़ा करता रहा। कभी इस छोर से दूसरे छोर तो कभी बीच में पानी में तैरता रहा। नहर में बाघ को देखकर सैलानी रोमांचित हो गए। इसका मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।