पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के धान खरीद केंद्र सिंधौरा खरगपुर पर 25 दिन से खरीद ठप है और केंद्र प्रभारी बुधवार को करेली में मशीन में अंगूठा लगवाते मिले। यह देख किसान भड़क गए। किसानों ने समिति परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों के आने और खरीद शुरू होने तक प्रदर्शन करने की बात कही। किसान जोगा सिंह, गुरमेत सिंह, गुरदीप आदि ने बताया कि उनकी धान भरी ट्राली 25 दिन से केंद्र पर खड़ी है। केंद्र प्रभारी नेटवर्क और लोकेशन न मिलने से मशीन के काम न करने का बहाना बता रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने बुधवार सुबह केंद्र प्रभारी करेली में लोगों का अंगूठा लगवाते पकड़ लिया। इसके बाद ही किसान विरोध पर उतर आए। डिप्टी आरएमओ विजय शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।