पीलीभीत जिले में शनिवार रात हाथियों ने उत्पात मचाया। खेतों में घुसे हाथियों ने फसल रौंद डाली। सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने शोर शराबा कर हाथियों को खदेड़ा। हाथियों को खदेड़ने का वीडियो भी वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब दस दिनों से हाथियों का झुंड बराही रेंज के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। रात के समय हाथी आबादी में पहुंचकर किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे फैजुल्लागंज में हाथियों का झुंड आ गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। करीब 150 लोग आठ ट्रैक्टर ट्रॉली से शोर शराबा करते हुए पहुंचे। हाथियों को खदेड़ा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।