पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मूसेपुर जयसिंह वृहद गोशाला में पिछले दो दिनों में आठ गोवंशों की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गोशाला में चारा आपूर्ति करने वाली संस्था के खिलाफ प्रर्दशन किया। प्रधान प्रतिनिधि दिगंबर दयाल ने बताया पिछले दो दिनों में आठ गाय गोशाला में मरी हैं। सरसों के तनों (तुरी) को मिक्स कर भूसा दिया जा रहा, जिस कारण जानवर बीमार होकर मर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरपाल मौके पर जांच करने पहुंचे। इसके बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय ने संस्था का ठेका निरस्त करने के आदेश बीडीओ को दिया है।