फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में बारिश थमी... जलभराव और बाढ़ से मुश्किलें बरकरार

पीलीभीत में भले ही बारिश थम गई हो, लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुईं। शहर में सरकारी कार्यालयों और मोहल्लों में जलभराव बना हुआ है। कई गांव अभी शारदा की बाढ़ की चपेट में हैं। बुधवार सुबह आठ बजे पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर कचहरी से पहले पानी तेज गति से सड़क पर बह रहा था। बाइक सवार जोखिम के बीच आवागमन करते दिखे। पुलिस चौकी भी जलमग्न है। बनकटी मार्ग पर भी लोग पानी से होकर गुजरते दिखे। वहीं गोदावरी स्टेट कालोनी में भी पानी भरा हुआ है। जल निगम के कार्यालय परिसर में भरे पानी को पंपिंग सेट लगाकर निकाला गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न है। ऑफिसर्स कॉलोनी में भी पानी भरा हुआ है। उधर, बरखेड़ा नवाबगंज मार्ग पर आवागमन अभी थमा हुआ है। शारदा नदी का पानी हजारा और शास्त्रीनगर आदि गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें