फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत के राधारमण मंदिर में श्रद्धालुओं ने खेली होली, शहर से गांव तक छाया उल्लास

पीलीभीत में शहर से लेकर गांव तक होली का उल्लास बृहस्पतिवार सुबह से ही नजर आने लगा। गांधी स्टेडियम में टहलने वाले ग्रुप की ओर से सुबह छह बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। लोग होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। शहर के मोहल्ला साहूकारा स्थित राधा रमण मंदिर में बुधवार की रात श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से होली महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को रंग लगाकर जमकर होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें